रायपुर, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनावों 2024 की तैयारी के लिए लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक नियुक्त किया है। हर सीट के लिए तीन से चार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर और जांजगीर के लिए दो – दो सह संयोजक बनाए गए हैं।



