पति, सास और बहू के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी
भिलाई नगर, 26 अप्रैल। एक निजी विद्यालय में शिक्षिका ने घरेलु विवाद के चलते जहां पति और सास के खिलाफ रपट दर्ज करवायी है वहीं सास भी सुपेला थाना पहुंची और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है। इस मामले में पुलिस ने सुखवंतीन देवांगन (60 वर्ष) की शिकायत पर आरोपी शकुंतला (39 वर्ष) के खिलाफ 294, 323, 506 तथा शकुंतला की रिपोर्ट पर आरोपी हरीशंकर और सुखवंतीन के खिलाफ 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला शिक्षण कार्य का निर्वहन कर 2 बजे घर पर पहुँची और पति हरीशंकर को खाने का तेल नहीं है, बोलने पर उसने कहा अपने बाप के यहा। से ले आ बोले। उसी समय सास सुखवंतीन बाई भी बेटे का पक्ष लेकर गाली गुप्तार करने लगी। विरोध पर पति हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तो सास भी साथ देने लगी। मारपीट करने से शकुंतला के सिर, पीठ, सीना, कमर में चोट आई है। दोनो हाथ में दर्द होने लगा बेटी आरू छुड़वाने आयी तो उससे भी मारपीट किए जबकि सुखवंतीन ने पुलिस को बताया कि बहु शकुंतला ढाई बजे उसके रूम मे आयी और लाईट क्यों जलाई कह कर मारपीट करना चालू कर दिया। बेटा हरीशंकर ने रोका तो बहू उससे जा भिडी़। पडोसी राधा सोनी ने बहू को समझाया कि सास से मारपीट न करे। हरीशंकर और सुखवंतीन को भी चोट आई है।

