सुपेला होटल में कबाड़ी पर जानलेवा हमला, ससुर से झगड़ने का बदला
भिलाई नगर, 26 अप्रैल। पुरानी रंजिशवश कोसनाला रेलवे स्टेशन के समीप होटल में खाना खा रहे कबाड़ी पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर लोगों के बीचबचाव बाद आरोपी भाग निकला। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सुनील के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश चौक सुपेला निवासी दीपक साहू (28 वर्ष) कबाडी़ का काम करता है। वह निगम आफिस कोसानाला रेल्वे स्टैड स्थित होटल में अपनी माँ सहोदरा बाई के साथ खाना खा रहा था तभी ढाई बजे सुनील उर्फ सोनू निवासी कृष्णा नगर सुपेला ने उसके ससुर के साथ झगड़ा करने की एवज में दीपक पर जान से मारने की नियत से चाकू निकाल प्राणघातक हमला कर दिया। उसके सीने मे दाहिने तरफ चाकू मारने से उसे गंभीर चोट आई है। सहोदरा बाई तथा आसपास के लोग बीचबचाव किए तो आरोपी भाग निकला।

