भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष ने 7 सूत्री मांगों को लेकर भिलाई निगम जोन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
भिलाई नगर 26 अप्रैल । भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय के निर्देशानुसार और समाजसेविका चारुलता पाण्डेय के मार्गदर्शन मे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने 7 सूत्रीय माँगो को लेकर जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ।
मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया की कैम्प के वार्ड 31 मे पुरे कैम्प के कचरे को ला कर डंप किया जा रहा है , जहा कचरे को डंप किया जाता है वहा एक तरफ सरकारी दस बिस्तर अस्पताल है और एक तरफ मोहल्ला है जिससे कचरे की बदबु से वहा के निवासियो को बहुत तकलीफ होने लगी है । भाजयुमो नेताओ ने कहा की अगर सात दिनो मे कचरा डंप करने की जगह को नही बदला गया तो भाजपा युवा मोर्चा पुरे कचरे को उठाकर जोन के अंदर रख देगी ।

1- कैम्प के बैकुंठ धाम मे स्थित बैकुंठ धाम वाटिका का संधारण किया जाए, कैम्प मे एकमात्र यही वाटिका है ,जहा लोग सुबह और शाम को घुमने आया करते थे ।
2- कैम्प छेत्र के अधिकांश इलाको मे सङक नही है , जहा है वो भी जर्जर हो चुकी है इसलिए जल्द से जल्द कैम्प छेत्र मे सङक निर्माण का कार्य किया जाए ।
3- वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर मे एक महत्वपूर्ण सङक पर जो हाउसिंग बोर्ड से कैम्प 2 मार्केट जाने का 1 नजदीकी रास्ता है,उस सङक के किनारे कैम्प के 5 वार्डो का कचरा डंप किया जाता है , जिससे उस सङक से गुजरने वाले लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पङता है ।
4- गर्मी मे हो रही पानी की समस्या को देखते हुए लगभग हर वार्ड मे 5 पानी टंकर की नियमित व्यवस्था की जानी चाहिए ।
5- कैम्प मे एकमात्र क्रिकेट ग्राउंड है जो की बैकुंठ धाम मे स्थित है ,इस ग्राउंड मे चारो तरफ से स्टील रेलिंग लगाइ जानी चाहिए।
6- बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए शहर के हर चौक चौराहो पर जानवरो के लिए पानी के कुंड की आवश्यकता है ,कृपया जल्द से जल्द इस पर ध्यान आकर्षित करे।
7- शहर मे लगी अवैध होर्डिंग्स पर तत्काल कार्रवाई किया जाए, अवैध होर्डिंग्स लगा कर सीधे तौर पर निगम के खजाने मे सेंध लगाने की कोशिश की जा रही है ।
