शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में खड़े दो एंबुलेंस वाहनों में अज्ञात ने लगाई आग, दोनों एंबुलेंस जलकर खाक, वार्ड बॉय की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज
भिलाई नगर 29 अप्रैल । शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के पीछे खड़े दो एंबुलेंस पर कल रात्रि अज्ञात आरोपियों द्वारा आग लगा दी गई । इस आगजनी की घटना में दोनों ही कंडम एंबुलेंस जलकर खाक हो गई है। वार्ड बॉय की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
सुपेला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सोनू रजक 35 वर्ष लालबहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला मे वार्ड ब्याव के पद पर कार्यरत है। कल डयूटी के दौरान रात्रिकालिन पाली मे आकस्मिक चिकित्सा मे लालबहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला मे था। रात्रि लगभग 08-40 बजे मुझे लालबहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के इंचार्ज डा0पी एम सिह का फोन आया कि अस्पताल के पीछे खडी कंडम एम्बुलेंस मे आग लग गया है । सुरक्षा मे तैनात नगर सैनिक टेकराम नेताम दोनो अस्पताल के पीछे गये और देखे की अस्पताल के पीछे खडी कंडम एम्बुलेंस मे आग लग गया है । जिसे दोनों ने पानी डालकर बुझाये । ऐसा प्रतीत होता है कि शरारती तत्व द्वारा अस्पताल के पीछे खडी कंडम एम्बुलेंस मे आग लगा दिये है । जिससे अस्पताल के पीछे कंडम दो एम्बुलेंस जल कर खाक हो गया है । सोनू रजक की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
