औद्योगिक क्षेत्र में 5 घंटे करना होगा इंतजार, मेंटेनेंस के चलते कल सुबह 7 बजे बंद हो जाएगी बिजली,
भिलाई नगर, 29 अप्रैल। जिले के कई प्लांट कल 5 घंटे के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसा बिजली कटौती के चलते होगा। बिजली विभाग कल मेंटेनेंस के चलते पांच घंटे का शटडाउन लेगा। विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा और अंजोरा इलाके के फीडर में बिजली कटौती की जाएगी।
दुर्ग संभाग दफ्तर के ईई एके बिजौरा से मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा और अंजोरा इलाके के फीडर में मेंटिनेंस का कार्य चलेगा जिससे 30 अप्रैल को पांच घंटे बिजली कटौती की जाएगी। मेंटिनेंस का कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसे देखते हुए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। बारिश से पूर्व हर साल बिजली विभाग मेंटिनेंस का कार्य करता है। जिस भी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य चलता है वहां पर बिजली कटौती की जाएगी। लोगों को इससे किसी तरह की परेशानी न हो और वह कटौती से पूर्व अपने जरूरी कार्य निपटा लें, इसे देखते हुए विभाग आम सूचना भी जारी करता है। कल 33केवी रसमड़ा नंबर-1 फीडर के अंतर्गत जय बालाजी इस्पात, मे. पालीबांड, सार्थक मेटल्स आदि, 33केवी रसमड़ा नंबर-2 फीडर के जेडी इस्पात, रमानी आइस्क्रीम, रघुपावर, अतुल ऑक्सीजन, सोना बेवरेज, डी एंड एच इंडिया, सुविधि इस्पात, 33केवी रसमड़ा नंबर-3 फीडर और 33केवी अंजोरा फीडर के अंतर्गत पार्थकोनकास्ट, जेडी फुड, मित्तल इंडस्ट्रीज, नाजस्टील, डेसमेट प्रभावित रहेंगे।
