श्रम दिवस को बोरे बासी खाने का कार्यक्रम बना देंना मई दिवस का घोर अपमान, छगमुमो ने निकाली बाइक रैली
भिलाई नगर 1 मई । मई दिवस के अवसर पर आज सुबह 8,.30 बजे जामुल से वृहद बाईक रैली निकाला गया। 250 बाईक जुलुस में शामिल थे । हरेक बाईक में 2 से 3 मजदूर सवार थे। बाइक रैली जामुल से बी के इंजीनियरिंग, छावनी, हथखोज, अक्लोरडीह, उम्दा से इंजीनियरिंग पार्क, बी ई सी कम्पनी होते हुए नियोगी चौक में आम सभा हुआ सभा में सबसे पहले रेला के साथियो ने जन गीत प्रस्तुत किए फिर वक्ताओं ने अपना बात रखा। ,वक्ताओं ने कहा कि एक मई मजदूर दिवस मजदूरों के लिए ऐतिहासिक दिन है उसी दिन से 8 घण्टा काम, 8 घण्टा आराम और 8 घण्टा मनोरंजन के लिए तय हुआ । जिसे पूरी दुनिया में लागू किया गया। आज सत्ता सरकार उस क़ुरबानी को मिले हुए अधिकार को समाप्त करने के साजिश में लगे है।
केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड लाना, राज्य सरकार द्वारा सँघर्ष के लिए स्वीकृति जरूरी आदेश लाना जिसमे मीटिंग का वीडियो रिकाडिंग कर कलेक्ट्रेट में जमा करना, तरह तरह के प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति के आजादी पर करारा हमला है, निजता के अधिकारों का हनन है, वही श्रम दिवस को बोरे बासी खाने का कार्यक्रम बना देंना मई दिवस का घोर अपमान है । मई दिवस में मजदूरों के क़ुरबानी को याद कर शोषण उत्पीड़न अन्याय के खिलाफ लड़ने का हौसला अफजाई किया जाता है। लेकिन वर्तमान सरकार बासी खाव दिवस बनाना चाहता है । ताकि मजदूरों के संघर्ष के इतिहास दब जाए। बासी के जगह न्यूनतम वेतन देने हर उद्योग, कम्पनी ठेकेदारो कोआदेश देते तो मजदूरों में खुशी की लहर होती । वक्ताओं ने चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कालेज अस्पताल के कर्मचारियो के बहाली,जे पी सिमेन्ट के मजदूरों के बहाली, नगरीय निकाय जनवादि सफाई कामगारों को नियमितीकरण ए सी सी में बढ़ा हुआ वेतन से 129 रु काटा जा रहा। इस सब के लिए आंदोलन तेज किए जाने का निर्णय लिया गया।

वक्ता में भीमराव बांगड़े, भानु, मोहम्मद अली, धनंजय शर्मा, सनत जंघेल, धनुष साहू, अनीता, रूचि, मोनिका, देवराज, सुमित, कलादास डेहरीया ए जी कुरैसी,पूना राम, तुलसी, सुरेन्द्र मोहन्ती ने अपना वक्तव्य रखा।
छत्तीसगढ़ मुक्क्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति,प्रगतिशील सिमेन्ट श्रमिक संघ,जे पी सिमेन्ट श्रमिक संघ,जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन,जन आधारित पावर प्लांट मजदूर यूनियन,महिला मुक्क्ति मोर्चा,मेहनतकश आवास अधिकार संघ,नगरीय निकाय जनवादि सफाई कामगार यूंनियन शामिल हुए ।
