बातों में उलझा बीएसपी कर्मी का मोबाइल कर गए पार, नकाबपोश बाईक सवारों की तलाश जारी

बातों में उलझा बीएसपी कर्मी का मोबाइल कर गए पार, नकाबपोश बाईक सवारों की तलाश जारी


बातों में उलझा बीएसपी कर्मी का मोबाइल कर गए पार, नकाबपोश बाईक सवारों की तलाश जारी

भिलाई नगर, 2 मई। टाऊनशिप में फारेस्ट एवेन्यू रोड पर दो नकाबपोश बाईक सवारों ने बीएसपी कर्मी को बातों में उलझा कर उनका मोबाइल पार कर दिया। भट्टी पुलिस ने शिकायत पर धारा 34 और 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि अंतर्यामी प्रधान (53 वर्ष) निवासी सेक्टर-4 प्लांट से ड्यूटी कर घर आ रहे थे तभी रात्रि सवा 10 बजे फारेस्ट एवेन्यु रोड पर घनश्याम पान दुकान के पास उनके दोस्त का फोन आया, वो सड़क किनारे सायकल खड़ी कर बात कर रहे थे इसी दौरान बोरिया गेट की तरफ से मोटर सायकल पर सवार होकर दो लडके आए और उनसे पता पूछने लगे। दोनों ने चेहरे पर गमछा लेपेट रखा था। अंतर्यामी ने फोन सायकल की सीट पर रख दिया और उनसे बातचीत करने के बाद मोटर सायकल सवार फोन उठा कर निकल गए। अंतर्यामी ने बताया कि बातों में उलझा कर बाईक सवार उनका मोबाईल चोरी कर चले गए। भट्टी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।