वेटरनरी कॉलेज अंजोरा के 300 एकड़ जमीन में फैली आग को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के फायर कर्मियों ने बुझाया, चार गाड़ी पानी की बौछार एवं 3 घंटे करना पड़ा कठिन परिश्रम
दुर्ग 2 मई । वेटरनरी कॉलेज अंजोरा के 300 एकड़ के जमीन में फैली झाड़ियों में लगी आग को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के फायर कर्मियों द्वारा 3 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद बुझाया गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग आज लगभग 11:30 बजे फायर कंट्रोल रूम बुक की सूचना के अनुसार अंजोरा वेटरनरी कॉलेज के पीछे लगभग 300 एकड़ में फैली झाड़ियों में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई थी । इस पर से अग्निशमन दल तत्काल अंजोरा वेटनरी कॉलेज के लिए रवाना हुआ और करीब 3 घंटे के कठिन परिश्रम एवं चार गाड़ी पानी छिड़काव के बाद इस आग पर काबू पाया गया।
आग इतनी ज्यादा थी कि वेटरनरी कॉलेज में पल रहे जानवरों के रखरखाव स्थान, स्टाफ क्वार्टर , कॉलेज परिसर के पास आग पहुंच गया था। अग्निशमन कर्मियों ने बड़े बहादुरी के साथ करीबन 3 घंटे की मशक्कत से चार गाड़ी पानी के मदद से आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
