कैम्प में हार जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरी पकडा़ए

कैम्प में हार जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरी पकडा़ए


कैम्प में हार जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरी पकडा़ए

भिलाई नगर, 3 मई। न्यू बसंत टाकीज के पास ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगा रहे 4 जुआरियों को छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 

छावनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजाराम पेन्टर की दुकान के पास प्रगति नगर कैम्प-1 में आम जगह पर कुछ लोग ताश से रूपये के हार जीत का दांव लगा रहे हैं। मौके पर पहुंच घेराबंदी कर जुआ खेल रहे भूषण गेडाम पिता स्व. विजय गेडाम (31 वर्ष) निवासी प्रगति नगर कैम्प-1, अजीत गोस्वामी पिता अम्बा गोस्वामी (25 वर्ष) निवासी प्रगति नगर, परमेश गेडाम पिता दिलीप गेडाम (21 वर्ष) निवासी प्रगति नगर मारूति शो रूम के पास, मनोज साव पिता उपेंद्र साव (22 वर्ष) निवासी लाल बहादुर आटा चक्की मुन्ना होटल के पास को पकड़ थाना लाया गया।