जिला पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक ने किया आदेश
दुर्ग 6 मई ।पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज जनरल परेड का निरीक्षण किया। बल द्वारा किये परेड की प्रशंसा की एवं उत्कृष्ट टर्नआउट व ड्रिल करने वाले कर्मचारियों को इनाम दिया।

रक्षित केंद्र व वाहन शाखा का निरीक्षण भी किया। दरबार आयोजित कर कर्मचारियों के अवकाश , स्थानांतरण आवास व अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया। अधिकारी/ कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने का दिया आदेश दिया।

रक्षित केंद्र दुर्ग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई। उसके पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहा गया कि सभी निर्धारित वेशभूषा ही धारण करें एवं अच्छी वेशभूषा धारण करने से पुलिस की छवि अच्छी बनती है l

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गुजारिश में सभी को रिस्पांस भत्ता देने शासकीय आवास गृह एवं पुलिस बैंक में लोन से संबंधित गुजारिश की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रखरखाव का जायजा लिया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स एम्युनेशन के रखरखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग के गणवेश भंडार वाहन शाखा सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारी कर्मचारियों को स्थित प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमशः गणवेश शाखा सुरक्षा उपकरण शाखा पुलिस साख सहकारी समिति बैंक वाहन शाखा महिला कल्याण केंद्र कैश शाखा रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया जा कर उनके कार्यों की समीक्षा किया गया तथा उनसे प्रश्न पूछे गए रिकॉर्ड के संधारण को देखा गया। शाखा के साफ सफाई एवं रखरखाव को भी देखा गया शाखा प्रभारी तथा सहायक शाखा प्रभारी के कार्यों को देखते हुए उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया।

निरीक्षण में वैभव बैंकर रमनलाल, अनंत साहू अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), कविलाश टंडन, अति.पुलिस अधीक्षक(यातायात), गुरजीत सिंग उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), अभिषेक झा पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय), नसरउल्ला सिद्दीकी,उप पुलिस अधीक्षक (अपराध), नीलेश द्वेवेदी,उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाइन जिला दुर्ग रमेश चंद्रा, रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग एवं समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थित रहे l
