तथाकथित गूगल पे कस्टमर केयर के मोबाइल धारक द्वारा दुर्ग की महिला से की 96 हजार की ठगी, रिपोर्ट पर से पुलिस ने किया अपराध दर्ज

तथाकथित गूगल पे कस्टमर केयर के मोबाइल धारक द्वारा दुर्ग की महिला से की 96 हजार की ठगी, रिपोर्ट पर से पुलिस ने किया अपराध दर्ज


तथाकथित गूगल पे कस्टमर केयर के मोबाइल धारक द्वारा दुर्ग की महिला से की 96 हजार की ठगी, रिपोर्ट पर से पुलिस ने किया अपराध दर्ज

दुर्ग 6 मई । भुगतान के सिलसिले में गूगल पे कस्टमर केयर मोबाइल नंबर पर पता शादी करना दुर्गा की वृद्ध महिला को महंगा पड़ा मोबाइल नंबर धारा के द्वारा महिला से एनीडेस्क ऐप को माध्यम बनाकर करीब 96 हजार रुपए की ठगी की गई। महिला की रिपोर्ट पर से पदमनाभपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी श्रीमती सरोज जायसवाल पति स्व. डां. वाई.एस. जायसवाल उम्र 57 साल निवासी हाउस नं . 17/02 पंचशील सेक्टर बी स्ट्रीट 04 बोरसी  की रहने वाली है। 15 अप्रैल.2022 को गूगल पे द्वारा 1383/-रू. दुर्ग म्यूनिसिपल कार्पोरेशन को भुगतान किया गया था,  मोबाईल नं. 9479121191 पर मैसेज आया की भुगतान हो गया है, लेकिन दुर्ग म्यूनिसिपल कार्पोरेशन द्वारा बताया गया कि गूगल पे द्वारा 1383 रू. का भुगतान नहीं हुआ था। उसके बाद श्रीमती सरोज जयसवाल ने  मोबाईल नं. 9479121191 द्वारा 26 अप्रैल को गुगल पे के कस्टमर नंबर को ढूंढा जो मोबाईल नं. 918260479769 पता चला। इस नंबर से सम्पर्क करने के बाद तथाकथित गूगल पर कस्टमर केयर की ओर द्वारा any Desk नामक app इन्सटाल कराया गया और उनके बतायें अनुसार प्रक्रिया करने पर पता चला की श्रीमती सरोज जयसवाल के बैंक आफ इंडिया सिविक सेन्टर मिलाई के खाता क्र. 930210310001019 से पांच किस्तों 49,986/-रु., 19,999/-रु., 9999/-रू., 9999/-रू., 7000/-रू. कुल 96,983/-रु. (छियानवे हजार नौ सौ तिरासी रूपये) फर्जी तरीके से निकाल लिए गये है। 27 अप्रैल को श्रीमती सरोज के द्वारा  बैंक आफ इंडिया सिविक सेन्टर भिलाई व थाने में सूचना दे दी गई थी। रिपोर्ट पर से पदमनाभपुर चौकी दुर्ग के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।