नई पुलिस लाइन कालोनी दुर्ग के सामने अज्ञात कार ने मारी दो बाइक को जोरदार ठोकर, घटनास्थल पर एक युवक की मौत, 3 घायल जिला अस्पताल में भर्ती
दुर्ग 9 मई । पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि नई पुलिस लाइन दुर्ग के सामने दो मोटरसाइकिल को अज्ञात कार द्वारा जोरदार ठोकर मारी गई । इस दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई । जबकि तीन को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात को नई पुलिस लाइन कॉलोनी दुर्ग के समक्ष दो मोटर साइकिलों में सवाल 4 युवक गुजर रहे थे। इसी दौरान रात्रि 9:30 बजे के करीब अज्ञात कार के द्वारा दोनों ही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी गई। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक आकाश तांडी 25 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने बताया कि मृतक अकाश तांडी पिता जितेंद्र तांडी 25 वर्ष रायपुर नाका दुर्ग वार्ड 47 का रहने वाला है। घायलों में दिनेश महानंदा 23 साल रायपुर नाका , राजेश नायक 24 साल एवं बबलू नाग 25 वर्ष को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

