बेंगलुरु से भिलाई आकर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, सभी 6 आरोपी भेजे गए जेल, घटना के तत्काल बाद भिलाई-3 पुलिस की कार्यवाही


बेंगलुरु से भिलाई आकर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, सभी 6 आरोपी भेजे गए जेल, घटना के तत्काल बाद भिलाई-3 पुलिस की कार्यवाही

भिलाई नगर 10 मई । पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा छेड़छाड़ के 6 आरोपियों अपराध कायमी पश्चात तत्काल गिरफ्तारी किया गया है । घर में नाबालिग लड़की को अकेला पाकर अपराध को अंजाम दिया गया। वारदात का मुख्य आरोपी बैंगलोर से आकर अपने दोस्त अपराध के अन्य सहयोगी आरोपियों के साथ पीड़िता के घर के सामने रह रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी एस. वेकट सूर्यातेजा बैंगलोर भागने के फिराक में था । जिसके पहले ही पुलिस की सक्रियता से अन्य आरोपियों के साथ घर दबोचा गया। > सभी आरोपी शराब, गुटखा, सिगरेट व अन्य प्रकार के नशा करने के आदि है।  06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पीडिता के पिता के द्वारा अपने पुत्री पर घर घुसकर हुये छेड़छाड़ मारपीट की लिखित रिपोर्ट पर नाबालिग पर हुये गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुये तत्काल अपराध की कायमी कर  थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक विनय सिंह बघेल द्वारा थाने से टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।  प्रकरण के मुख्य आरोपी एस. वैकट सूर्यातेजा की घटना बाद मुखबीर से बैंगलोर भाग जाने की सूचना पर क्षेत्र में तत्काल नाकाबंदी किया गया। आज मुख्य आरोपियों के साथ पंचशील नगर में एक मकान में छुपे होने की सूचना पर स्टाफ के साथ दबिस देकर घेराबंदी कर आरोपी 01) एस0वेंकट सूर्यातेजा पिता एस० रामकृष्णा उम्र 26 वर्ष पता फ्लैट नंबर 201, पीआर लेआउट, एमरेल डेलीगेस, नारपल्ली, कर्नाटक जिला बैंगलुरू, थाना मारथल्ली टाउन हाल मनीष मजुमदार के घर पंचशीन नगर पश्चिम थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ0ग0 02) अनीष कुमार मजुमदार पिता स्व० आदित्य कुमार मजुमदार उम्र 37 वर्ष साकिन पंचशील नगर, पश्चिम मकान नंबर 216 राजा टेट हाउस के पास थाना पुरानी भिलाई 03) एम.एच. शेखर पिता स्व० एम. केशव राव उम्र 37 वर्ष साकिन पंचशीन नगर पश्चिम बीएमवाई चरोदा, भीम बोदलकर वाली गली, थाना पुरानी भिलाई 04) सनी बजाज उर्फ सन्नी सरदार उर्फ बाबू पिता स्व० रघुवीर सिंह बजाज उम्र 32 वर्ष साकिन नवीन नगर, सत्यनारायण अग्रवाल घर के सामने बीएमवाई चरोदा थाना पुरानी भिलाई 05) सुशील शर्मा उर्फ चिंटू पिता तारकेश्वर शर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन पंचशील नगर काली मंदिर के पास विद्याआश्रम के सामने बीएमवाई चरोदा, थाना पुरानी भिलाई 06) गौतम सोना पिता जे.सी. सोना उम्र 24 वर्ष साकिन ए.एम. हॉस्पीटल के पीछे विनोबा नगर भिलाई थाना पुरानी भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो  9 मई को अपराध करना कबूल किये । मुख्य आरोपी एस. वेकट सूर्यातेजा से अपराध में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया गया प्रकरण विवेचनाधीन होने से विशेष न्यायालय दुर्ग से सभी आरोपियों का न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरी. विनय सिंह बघेल, उप निरी प्रकाश शुक्ला, प्रआर राकेश सिंह, आर. संदीप सिंह, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, हरीश राव, राजेश चन्द्रौल की उल्लेखनीय भूमिका रही।