पानी भरते समय मारपीट, खुर्सीपार में तीन महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज

पानी भरते समय मारपीट, खुर्सीपार में तीन महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज


पानी भरते समय मारपीट, खुर्सीपार में तीन महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 10 मई। खुर्सीपार थाना के पीछे आज सुबह 10 बजे नल में पानी भरने के विवाद पर दो परिवार आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मोर गवई गांव खुर्सीपार में आज सुबह निकिता निर्मलकर नल खाली होने पर पंप लगाकर पानी भर रही थी तभी पड़ोसी गायत्री वर्मा (32 वर्ष) ने पाईप निकाल दी। निकिता, उसके पिता संतोष निर्मलकर और भाई अनिकेत ने वहां पहुंच गायत्री को मना किया तो आवाज सुनकर उसके मामा सहदेव वर्मा एवं मां बसंती बाई आ गये। विवाद बढा़ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। गायत्री की गर्दन एवं सीना, सहदेव वर्मा को सिर में, संतोष और निकिता की नाक और अनिकेत को सिर में चोट आई है। आस पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों परिवार को अलग किया। दोनों ने थाना पहुंच काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवायी है।