राज्य कृषि विभाग द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में वर्मी कंपोस्ट खाद का सांसद किया गया विरोध, खाद लेने से किया इनकार
दुर्ग 12 मई। राज्य कृषि विभाग द्वारा आज ग्राम औंधी एव झीट स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस समिति के सदस्य एवं दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में किसान चौपाल कार्यक्रम एवं राज्य शासन द्वारा वर्मी कंपोस्ट के नाम पर दिए जाने वाले खाद का विरोध किया गया एवं भविष्य में लेने से इनकार किया गया ।
इस संबंध में विजय बघेल ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद के नाम पर जो कचरा किसानों को जबरिया दिया जा रहा है। जिसमें वर्मी है ही नहीं । केवल सीमेंट की बोरियों में भरकर ₹10 एवं ₹6 किलो पर किसान को विक्रय कर आर्थिक बोझ के तले दबाया जा रहा है । प्रदेश के किसानों पर सरकारी अफसरों के द्वारा लगातार दबाव बनाकर उक्त वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मात्र केवल कचरा दिया जा रहा है । तीन बोरी ₹900 में किसानों को लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है । जबकि इस वर्मी कंपोस्ट में वर्मी है ही नहीं । इसका उपयोग करने से फसल आबाद नहीं बल्कि बर्बाद हो रही है। श्री बघेल के द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों से इस वर्मी कंपोस्ट अप्रमाणिक खाद को लेने का विरोध करने की अपील की गई है।

बोरियों में बांधकर बेचा जा रहा वर्मी कंपोस्ट, कंटेंट का अता पता नहीं
श्री बघेल ने कहा कि इस वर्मी कंपोस्ट को केवल एक बोरी में भरकर मुंह बांध कर दिया जा रहा है। जबकि और देश में उर्वरक विभाग के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार खाद को सील पैक बोरी में उसकी मात्रा, उसके कंटेंट उपयोग के तरीके सारे निर्देश लिखकर ही उक्त उत्पाद को बाजार में लाया जा सकता है। परंतु प्रदेश में दिए जाने वाले वर्मी कंपोस्ट में किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

पूरे प्रदेश में वर्मी कंपोस्ट नहीं लेने अपील की विजय ने
सेवा सरकारी समिति औंधी एव झीट मे विजय बघेल ने किसानों एव समिति के कर्मचारियों से मुलाकात किये, किसानों ने भुपेश बघेल सरकार द्वारा जबरदस्ती दिए जा रहे वर्मी खाद का शिकायत किये, शिकायत पर सांसद ने प्रबंधक को स्पष्ट शब्दो मे कहा कि जो किसान वर्मी कम्पोस्ट नही लेना चाहते है उन्हें जबदस्ती न दिया जाय, अन्यथा हम सरकार की इस दमनकारी आदेश के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होंगे, साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से भी अपील किये है कि जिन किसानों को जबरदस्ती वर्मी खाद दिया जाता है किसान स्वयं विरोध करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, खिलावन वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि, दीपक चन्द्राकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति औंधी, कैलाश यादव महामंत्री, कमलेश चन्द्राकर अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजू वर्मा, गोपाल चन्द्राकर, विनोद चन्द्राकर, धर्मेंद कोशिक, रमेश कौशिक, राजू साहू, भूपेश सिन्हा, आदित्य सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, बिसाहू साहू, चमन पटेल, कुमलेश सिन्हा उपस्थित रहे।

