राजस्थान में हनुमान के सीएम न बनने तक रहूंगा कुंआरा के बाद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की खल्लारी में अपनी नेता के हारने पर सिर के आधे बाल और मूंछ कराई साफ

<em>राजस्थान में हनुमान के सीएम न बनने तक रहूंगा कुंआरा के बाद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की खल्लारी में अपनी नेता के हारने पर सिर के आधे बाल और मूंछ कराई साफ</em>



सीजी न्यूज आनलाईन, 5 दिसंबर। पांच राज्यों में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में जहां जनता ने राज्यों में चौकाने वाले परिणाम दिए हैं वहीं अपने अपने नेता की जीत का वायदा करते हुए अति उत्साहित उनके समर्थकों ने जिस तरह दांव लगाने जैसी सार्वजनिक घोषणा की थी, परिणाम वैसे नहीं आने पर समर्थकों को उसका दुष्प्रभाव भी झेलना पड़ रहा है। चाहे बात राजस्थान के खींवसर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल के समर्थक की हो या छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा की पराजित भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर के समर्थक बिहाझर गांव के डेरहा राम की।


आपको बता दें कि जहां राजस्थान के हनुमान बेनीवाल समर्थक ने जहां घोषणा कर दी है कि जब तक हनुमान सीएम नहीं बनते वो शादी नहीं करेगा वहीं छत्तीसगढ़ के खल्लारी विधानसभा से अलका चंद्राकर की जीत न होने पर सिर के आधे बाल और मूंछ मुड़ा देने का दावा करने वाले बिहाझर गांव के डेरहा राम यादव को अपने इस दावे का दुष्परिणाम झेलना पड़ा है। लोगों से वायदा करने वाले डेरहा ने अलका की पराजय के बाद आज सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करवा दी है।
एक अजीबो गरीब यह शर्त विधानसभा चुनाव में महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा में जीत हार को लेकर हैरान भी थी। भाजपा कार्यकर्ता ने शर्त हारने के बाद अपने वायदे को निभाया और लोगों के आकर्षण का अब भी केन्द्र बने हुए हैं। 48 वर्षीय खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के डेरहा राम यादव पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने खल्लारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर की जीत का दावा करते हुवे अपने मित्रों से शर्त लगाई थी कि भाजपा प्रत्याशी के हारने पर अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करा लेंगे। 3 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद डेरहा ने अपना वायदा पूरा किया और अपने क्षेत्र में सुर्खियों के केन्द्र बन गए हैं। डेरहा ने कहा कि हालांकि मैंने कांग्रेसी नेता की तरह गंगा जल हाथ में लेकर कसम नहीं खाई थी फिर भी अपना वायदा पूरा करते हुए मैंने अपनी जुबान का मान रखते हुए ऐसा किया है।