मिराज टॉकीज एवं कोचिंग के समक्ष पार्किंग को अवैध घोषित करने, डीपीएस स्कूल की सड़क से लगी चार दिवारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने हिंदू युवा मंच ने बीएसपी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर 15 मई । हिंदू युवा मंच भिलाई के द्वारा कल मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन को 10 सूत्रीय शिकायत पत्र सौप कर सभी समस्याओं का 10 दिनों के भीतर निराकरण करने का आग्रह किया है। इस समय अवधि में समस्याओं का निराकरण नहीं होने की स्थिति में नगर प्रशासन भवन में मंच द्वारा हल्ला बोला जाएगा।

हिन्दू युवा मंच भिलाई महानगर संयोजक कृष्णा चौहान के नेतृत्व मैं आज नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक यूके झा को टाउनशिप से संबंधित सब समस्याओं से संबंधित शिकायत पत्र सौंपा गया है।

चौहान ने बताया कि समस्या में प्रमुख रूप से  पानी , सिवरेज लाइन , हस्त चलित ठेलों के ऊपर विधायक द्वारा की जा रही प्रताड़ना , मिराज सिनेमाघर के समक्ष  बीएसपी प्रशासन की जमीन पर अवैध रूप से पार्किंग स्थल बनाकर वसूली करना, दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली द्वारा निर्मित चारदीवारी का सड़क पर कब्जा करके निर्माण करना ,शराब दुकानों के पास गंदगी जैसी 10 सूत्रीय माँगो से अवगत कराया गया है । इन समस्याओं के निराकरण के लिए 10 दिन का समय दिया नगर प्रशासन विभाग को दिया गया है । कार्यवाही नहीं होने पर हिन्दू युवा मंच नगर सेवा विभाग में जल्दी हल्ला बोल करेगी ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र जैन, बबलू सिंघ , कमल रंधिवे , नंदलालप्रसाद ,आदित्य सिंघ, सुधांशु कोसे, यश गुप्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित थे !