जेल भरो आंदोलन के लिए मानस भवन में हजारों की संख्या में जुटे भाजपा दुर्ग भिलाई के कार्यकर्ता,

जेल भरो आंदोलन के लिए मानस भवन में हजारों की संख्या में जुटे भाजपा दुर्ग भिलाई के कार्यकर्ता,


जेल भरो आंदोलन के लिए मानस भवन में हजारों की संख्या में जुटे भाजपा दुर्ग भिलाई के कार्यकर्ता,

दुर्ग 16 मई । भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा जनआंदोलन को लेकर लगाई गई रोक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग एवं भिलाई के कार्यकर्ता मानस भवन दुर्ग में जेल भरो आंदोलन के लिए एकत्रित हो चुके हैं। मंच पर दुर्ग लोकसभा विजय बघेल, विधायक विद्या रतन भसीन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष ईश्वर सिंह नेता प्रतिपक्ष दुर्ग निगम अजय वर्मा नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार उपस्थित  होकर कार्यकर्ताओं को जेल भरो आंदोलन के लिए ऊर्जा प्रदान कर रहे है।

भूपेश की सरकार अपने खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से डर गई है और डर का नतीजा ही है कि कांग्रेस की सरकार के द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम कानून बनाकर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है । शायद भूपेश बघेल भूल चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ना तो डरता है और ना तो डराता है। भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सदैव लड़ते हुए आई है और लड़ती रहेगी।