चरोदा में बछडे को मार कर आहार बनाने पड़ोसी का असफल प्रयास, समय पर पहुंच मालकिन ने बचाया, आरोपी गिरफ्तार
भिलाई नगर 17 मई। भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछडे का वध कर उसे आहार बनाने का कल रात को पड़ोसी के द्वारा असफल प्रयास किया गया। मालिकन ने पहुंचकर बछड़े को बचा लिया हालांकि तब तक आरोपी बछड़े का कान एवं पूछ काट चुका था । आरोपी को भिलाई-3 पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । मामला बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा का बताया गया है।
भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीमती शकुंतला बनोदे बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा में मकान नंबर 138 में निवासरत है । कल रात्रि करीबन 10.00 से 11.00 बजे पालतू बछडा मोहल्ले का रहने वाला नेहाल बरया बछडे को पकडकर अपने घर अंदर ले जाकर बछडे के कान तथा पूंछ को काट रहा था । तब बछडा जोर जोर से रंभाने लगा, रंभाने की आवाज सुनकर प्रार्थी या नेहाल बरया के घर तरफ जाकर देखा तो नेहाल बरया बछडे को तीन से चार बार धारदार चाकू से बदन में वार किया। जिससे बछडा का बदन कट गया और जोर जोर से चिल्ला रहा था तब श्रीमती शकुंतला अपने बेटे प्रशांत के साथ जाकर बछडे का छुडाकर अपने घर लाई। इस दौरान मौका पाकर नेहाल फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट प्रार्थना के द्वारा आज भिलाई 3 थाने में दर्ज कराई गई नेहाल की इस हरकत से मोहल्ले में आक्रोश था एवं शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई इस पर से पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ने हाल को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने बताया कि नेहाल के द्वारा पशु वध का असफल प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि वध करके बछड़े को अपना भोजन बनाने की नियत रखे हुए था। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण आरक्षण अधिनियम की धारा 10 तहत आज गिरफ्तार कर जेल रिमांड मे जेल भेज दिया गया

