सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 नवंबर। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक भारतीय नागरिक को सीमा शुल्क विभाग ने 4 किलो सोने के बिस्किट समेत पकड़ा है। आरोपी ने बैंकॉक से 2 करोड़ 24 लाख रुपये कीमत का 4.204 किलो ग्राम वजन के सोने का बिस्किट इस तरह छिपा रखा था कि कस्टम वाले भी चकरा गए। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Gold smuggling : एयरपोर्ट पर पकड़ाया सवा 2 करोड़ का सोना 👁️🗨️ देखिए विडियो 🛑 बैंकाक से ऐसे छिपा कर एक इंडियन ने लाया 4 किलो सोना

