सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 18 नवंबर। अंबिकापुर समेत दूसरे चरण के मतदान की समीक्षा के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक बड़ा बयान दिया और कहा कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करते रहूंगा।
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का सीएम कौन होगा, इस सवाल के जवाब पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा यह हाईकमान तय करेगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ये सिंहदेव का था आखिरी चुनाव 🟧 कहा – अब नहीं लडूंगा चुनाव 🟩 छत्तीसगढ़ में सीएम कौन होगा ? 🟪 इस सवाल के जवाब पर बोले टीएस बाबा…..‼️


