सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और यह मंजर डरा देने वाला था क्योंकि कार में खून ही खून दिखाई दे रहा था। घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा एन एच -58 की है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक 22 टायर ट्रक हाइवे पर जा रहा था। इसी बीच छपार के पास दिल्ली नंबर की सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि आज तड़के कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। तभी छपार थाना क्षेत्र के एन एच -58 पर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं, साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
NH-58 पर सुबह सुबह दर्दनाक हादसा में ड्राइवर समेत कार सवार 6 लोगों की मौत 🛑 22 चक्का ट्रक से टकराई कार

