रूआबांधा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रूआबांधा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार


रूआबांधा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार 

भिलाई नगर, 20 मई। रुआबांधा मस्जिद के पास मुखबीर की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने घेराबंदी कर 22 वर्षीय युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। उससे 33 पौवा शराब जब्त हुई है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ शोएब अख्तर पिता नबी अहमद निवासी मस्जिद के पास रुआबांधा बस्ती द्वारा एक प्लास्टिक बोरे मे कुछ रखा हुआ मिला। चेक करने पर 33 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की गयी। उक्त शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया।