भिलाई स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 🛑 ATS की टीम ने पकड़ा 🛑 अलीगढ़ में चलाता था कोचिंग 🛑 यूपी एटीएस गिरफ्तार कर ले गई

<em>भिलाई स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 🛑 ATS की टीम ने पकड़ा 🛑 अलीगढ़ में चलाता था कोचिंग 🛑 यूपी एटीएस गिरफ्तार कर ले गई</em>



भिलाई नगर, 8 नवंबर। उत्तर प्रदेश एटीएस ने भिलाई के स्मृति नगर से संदिग्ध आतंकी को पकड़ा और कल ही उसे लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गई।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में यूपी एटीएस ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह संदिग्ध जिले के स्मृति नगर के संग्राम चौक इलाके में छिपा हुआ था। एटीएस की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई है।


दुर्ग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी छत्तीसगढ़ का रहने वाला वजीहउद्दीन वल्द वहीउद्दीन इदरीश पता- फिरदौस नगर जनपद अलीगढ़ (उ.प्र.) हाल स्मृति नगर क्षेत्र थाना सुपेला जिला-दुर्ग है। यूपी की यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद अलीगढ़ में कोचिंग पढ़ाता था। यूपी एटीएस को उसके खिलाफ इनपुट मिले थे। अलीगढ़ के रहने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और मास बिन तारिक के खिलाफ मुंबई में गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से वजीहुद्दीन का इनपुट मिला था। दो दिन पहले यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों अलीगढ़ निवासी अब्दुल्ला अर्सलान और मास बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों के तार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन से जुड़े हुए हैं। दोनों के पास से आईएसआईएस और अलकायदा इंडियन AQIS से जुड़े साहित्य और दस्तावेज मिले थे।

मुंबई से गिरफ्तार आतंकियों से मिला था इनपुट

अलीगढ़ के रहने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और मास बिन तारिक मुंबई में गिरफ्तार हुए थे। दो संदिग्ध आतंकियों से मिला था वजीजुद्दीन का इनपुट।