आनलाईन गेमिंग में दांव लगा करोड़ों रूपये जीत गया पुलिस वाला 🛑 सरकार ने किया नौकरी से सस्पेंड 🛑 कहा- सरकारी कर्मचारी ऐसा कर जुएं-सट्टे के बन गए प्रचारक

<em>आनलाईन गेमिंग में दांव लगा करोड़ों रूपये जीत गया पुलिस वाला 🛑 सरकार ने किया नौकरी से सस्पेंड 🛑 कहा- सरकारी कर्मचारी ऐसा कर जुएं-सट्टे के बन गए प्रचारक</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 6 नवंबर। Dream 11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीतने के बाद सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरकार की यह गाज महाराष्ट्र पुणे के सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंडे पर गिरी है, जिन्हें डेढ़ करोड़ जीतने के बाद सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है।
सरकार ने उन्हें अनैतिक आचरण, सरकारी नियमों के उल्लंघन और ऐसा कृत्य कर जुएं का प्रचार करने के आरोपों में निलंबित किया है। एसआई सोमनाथ जेंडे ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म ड्रीम 11 पर डेढ़ करोड़ रुपये जीते थे, जिसके बाद उन्हें विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या वे सक्रिय सेवा में तब थे जब उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था? जानकारी मिली है कि एसआई जेंडे ने जीत की इस राशि का उपयोग अपने घर के ऋण के भुगतान और बच्चों की शिक्षा के लिए करने की योजना बनाई है। विदित हो कि ड्रीम 11 ने अपने गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म को कौशल आधारित माना है, जिसे जुआ नहीं माना जा सकता। हालांकि, इसकी कानूनी स्थिति पर पहले भी सवाल उठाए गए हैं।