भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के कैथोलिकोस हिस होलीनेस बेसेलिओस मार्थोम्मा मैथ्यूस तृतीय का 3 दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ आगमन

<em>भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के कैथोलिकोस हिस होलीनेस बेसेलिओस मार्थोम्मा मैथ्यूस तृतीय का 3 दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ आगमन</em>


भिलाई नगर 4 नवंबर। भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के कैथोलिकोस हिस होलीनेस बेसेलिओस मार्थोम्मा मैथ्यूस तृतीय, ईस्ट मलंकरा के मेट्रोपोलिटन पद पर नियुक्त होने के पश्चात् छत्तीसगढ़ की यात्रा पर पहुंचे। हिस होलीनेस ईस्ट मलंकरा, भारत के 9 वें कैथोलिक हैं तथा प्रचारक सेंट थॉमस के 92वें प्रचारक हैं। हिस होलीनेस का हिस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस, मेट्रोपोलिटन कलकत्ता डायोसिस एवं आचार्यों के कुशल नेतृत्व में 3 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स चर्च शंकर नगर रायपुर में प्रचारक के स्वागत में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। संध्याकालीन सत्र में हिस होलीनेस बेसेलिओस मार्थोम्मा मैथ्यूस तृतीय द्वारा सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई में स्टेफानोस मार थियोडोशियस की स्मृति में 7वें बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया तथा संध्याकालीन प्रार्थना सभा एवं भोजन का आयोजन एमजीएम, स्कुल सेक्टर 6 द्वारा किया गया। होली फादर स्वर्गीय स्टेफानोस मार थियोडोशियस के 16 वें स्मृति समारोह में कैलाश नगर भिलाई के सेंट थॉमस आश्रम चैपल में 4 – 5 नवंबर को सम्मिलित होंगे। कैलाश नगर भिलाई स्थित सेंट थॉमस मिशन दशकों से अंचल में दया एवं मानवता के साथ कार्य करने वाले एवं एमजीएम समूह के महान दूरदर्शी बिशप स्टेफानोस मार थियोडोशियस के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है। मार थियोडोशियस ने बहुत से व्यक्तियों को प्रेरित किया है और अभी भी उनके आदर्शों पर चलकर लोग आगे बढ़ रहे हैं। हिस ग्रेस आर्क बिशप स्टेफानोस मार थियोडोशियस 1979 में स्थापित कलकत्ता डायोसिस के प्रथम मेट्रोपोलिटन थे तथा सेंट थॉमस मिशन भिलाई के प्रथम अध्यक्ष तथा संस्थापक निदेशक थे | 5 नवंबर, 2007 को उनकी मृत्यु उस समय हुई जब वे मस्कट में अपने अनुयायियों के साथ थे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को भिलाई में सेंट थॉमस आश्रम चैपल में एक विशिष्ट मकबरे में दफनाया गया है जो आज स्टेफानोस मार थियोडोशियस विश्रामस्थल के रूप में आशीर्वाद एवं प्रार्थना के उत्तम स्थान के रूप में जाना जाता है। हिज होलीनेस 4 नवंबर को सेंट थॉमस मिशन की 51वीं जयंती का भी उद्घाटन सेंट थॉमस आश्रम कैलाश नगर में करेंगे। 5 नवंबर को स्मृति समारोह के बाद एमजीएम समूह के सीबीएसई, आईसीएसइ एवं अन्य राज्यों के बोर्ड में दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों को मार थियोडोशियस स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार दिए जायेंगे |