🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
⛅दिनांक – 04 नवम्बर 2023
⛅दिन – शनिवार
⛅विक्रम संवत् – 2080
⛅शक संवत् – 1945
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – हेमंत
⛅मास – कार्तिक
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – सप्तमी रात्रि 12:59 तक तत्पश्चात अष्टमी
⛅नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 07:67 तक तत्पश्चात पुष्य
⛅योग – साध्य दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात शुभ
⛅राहु काल – सुबह 09:35 से 10:59 तक
⛅सूर्योदय – 06:46
⛅सूर्यास्त – 06:00
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:04 से 05:55 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 से 12:49 तक
⛅व्रत पर्व विवरण –
⛅विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🔹दूध के शत्रु अथवा दूध के विरोधी द्रव्य🔹
🔸मूंग, मूली, गुड़, मछली, मांस के साथ लिया हुआ दूध कोढ़ उत्पन्न करता है । प्रत्येक सब्जी, जामुन, शराब के साथ लिया हुआ दूध अज्ञानी मानव को सर्प की तरह मार डालता है ।
🔸प्रवाही या प्रवाही न हो ऐसे प्रत्येक गरम पदार्थ को दूध के साथ मिला कर नहीं खाना चाहिये । उसी तरह से हरे शाकभाजी, तेल, तल की खली, सरसव, कोठफल जामुन, नींबू, कटहल, विजोरु, बांस का फल, बोर, खट्टा अनार ऐसा दूसरा कोई भी फल खास करके खट्टे आम जैसा फल तथा बिल्व फल दूध के साथ विरोधी होने से एक साथ खाया नहीं जाता । अगर ये चीजें दूध के साथ खाई जायें तो बहरापन, अंधापन, शरीर में विवर्णता फीकापन, मूकपन आदि आते है और किसी समय मृत्यु भी होती है। पीसे हुए आटे के पदार्थ, आचार के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिये ।
🔹दूध के मित्र🔹
🔸शहद, घी, मक्खन, अदरक, पीपर, कालीमिर्च, मिश्री या शक्कर, चूड़ा, परवल, सौंठ और हरड़े इतने द्रव्य में से कोई भी एक द्रव्य दूध के साथ लिया जाय तो यह उत्तम है ।
🔹दूध कैसे पियें🔹
🔸दूध को खूब फेंटकर झाग पैदा करके धीरे-धीरे घूँट-घूँट पीना चाहिए । इसका झाग त्रिदोष नाशक, बलवर्धक, तृप्ति कारक व हलका होता है । ये विशेषताएँ केवल देशी गाय के दूध में ही होती हैं । जर्सी गाय, भैंस अथवा बकरी आदि के दूध से उपरोक्त लाभ नहीं होते ।
🔹दूध कब न पीना ?🔹
🔸नया बुखार, कमजोर पाचन शक्ति मन्दाग्नि में, आंव के दोष में, कोढ़ के रोगी को, चर्मरोग वाले को, कफ के रोग में, खाँसी में, अतिसार (दस्त) वाले रोगी को दूध नहीं पीना चाहिये । प्रत्येक प्रकार का दूध कृमि-दोष उत्पन्न करता है । अतः कृमि रोग वाले व्यक्ति को मुख्यतः दूध का सेवन नहीं करना चाहिये ।
ऋषि प्रसाद सितंबर-अक्टूबर 1992
🔹 ग्रहदोष निवारण के लिए 🔹
🔹 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)
🔸 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)
🔹आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔹
🔹एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।
📖 ऋषि प्रसाद – मई 2018 से
🌞संत श्री आशारामजी बापू आश्रम🌞
[04/11, 10:23] abhay jawade: #आजकाराशिफल-04-11-23 (शनिवार)
मेष राशि: आज का राशिफल
कोई डेटा उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विविध विषयों में आप अनुकूल रहेंगे और आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी काम के कारण यदि समस्या आ रही थी, तो वह उनके गुरुजनों की मदद से दूर होगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी आवश्यक वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में सदस्यों में चल रही आपसी कलह को लेकर आप मिल बैठकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। बिजनेस में आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके श्रेष्ठ प्रयासों को गति मिलेगी और आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आप अपने धन का कुछ हिस्सा शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपको कोई घाटा हो सकता है। जो लोग घूमने फिरने की योजना बना रहे थे, वह अभी कुछ समय रुक जाएं।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। अपने बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। किसी सरकारी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्य विस्तार के मामले गति पकड़ेगे। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा। खान-पान के मामले में आप पूरा ध्यान दें।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी थी, तो आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरे अवश्य करेंगे। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने का जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आप दान धर्म के कार्य में भी अपने धन का कुछ हिस्सा लगा सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं के प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आप बिजनेस संबंधी किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आपको कुछ ठगी व अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या होगी। आपके अंदर त्याग में सहयोग की भावना बनी रहेगी और अपनों के साथ संबंधों में यदि कोई समस्या आ गई थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी और काम के प्रति भी रुचि जाग सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप तेजी दिखाएंगे। व्यापार में यदि आप कोई जोखिम लेने के लिए सोच रहे थे, तो उसे बिल्कुल ना लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बाहरी व्यक्ति के कारण दूरियां आ गई थी, तो वह दूर होंगी। संतान की संगति की और आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। लेनदेन के मामलों में आप ढील ना दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी काम में उसके नीति व नियमों को पढ़कर ही आप आगे बढ़ें। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप आज उत्साह व जोश से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए मना नहीं करेंगे, लेकिन किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही यदि किसी समस्या को लेकर परेशान है, तो वह उसके लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके किसी बनते काम में रोड़ा अटका सकता है।

