आपका रक्तदान बचा सकता है कई जिंदगियां 🟧 4 नवंबर को कुछ समय निकाल कर अवश्य करें रक्तदान 🟩 साईं कॉलेज सेक्टर-6 में कल है शिविर

<em>आपका रक्तदान बचा सकता है कई जिंदगियां 🟧 4 नवंबर को कुछ समय निकाल कर अवश्य करें रक्तदान 🟩 साईं कॉलेज सेक्टर-6 में कल है शिविर</em>



भिलाई नगर, 3 नवंबर। रेड क्रॉस सोसाइटी और एचडीएफसी बैंक द्वारा साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई दुर्ग के सभी सम्मानित नागरिकों से साई कॉलेज के स्टाफ और स्टूडेंट्स ने अनुरोध किया है कि वे 4 नवंबर को कुछ समय निकाल कर अधिक से अधिक संख्या में आकर इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर, इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।


आपको बता दें कि रक्त दान करने वाले सभी दाताओं को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और एचडीएफसी बैंक की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। रक्तदान शिविर से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए 7024886996 पर संपर्क किया जा सकता है।