टाउनशिप में विद्युत बाधित होने पर नागरिक कर सकेंगे शिकायत, नगर सेवा विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, सार्वजनिक किया दूरभाष नंबर
भिलाई नगर 22 मई । भिलाई टाउनशिप में विद्युत अवरोध की शिकायतों को दर्ज करने एवं पूछताछ करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर भी सार्वजनिक किया गया है।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के आधीन नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक (विद्युत) द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नागरिक सुविधा हेतु भिलाई टाउनशिप में विद्युत अवरोध की स्थिति में शिकायतों को दर्ज करने एवं उस संबंध में पूछताछ करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नम्बर 07882857162 है। कंट्रोल रूम प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में चालू रहेगा।

