जिले में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट गठित निरीक्षक संतोष मिश्रा होंगे प्रभारी, प्रॉपर्टी एवं जघन्य अपराध के लिए भी इकाई गठित

दुर्ग 23 मई । पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) का गठन कर दिया गया है राज्य शासन के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा यह प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसके पूर्व शासन के आदेश पर जिले में क्राइम स्क्वाड भंग कर दी गई थी पुनः गठन के आदेश के पश्चात निरीक्षक संतोष मिश्रा को इस यूनिट का प्रभारी बनाया गया है इसके अलावा इस यूनिट में सहायक उप निरीक्षक सुमित मिश्रा प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर जंजीर आरक्षक में सुरेश चौबे निखिल साहू विजय शुक्ला जावेद खान विक्रांत यदु अभय राय एवं आरती सिंह महिला आरक्षक होंगी। इसके अलावा संपत्ति एवं जघन्य अपराध (प्रॉपर्टी ऑफेंस एंड हेनस) यूनिट में सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर ,दो प्रधान आरक्षक एवं 30 आरक्षक को पदस्थ किया गया है।


