शहीद भगत सिंह के नाम पर बने उद्यान में प्रवेश को निशुल्क, खुर्सीपार स्थित मंगल भवन को आम जनमानस के लिए फिर से खोला जाए : भाजयुमो
भिलाई नगर 26 मई । भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ,लिए जा रहे तुगलकी फरमानों के विरुद्ध भिलाई नगर निगम उपायुक्त को प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप जनता के विरुद्ध लिए जा रहे निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञात हो कि भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निम्न दो मांगो को लेकर भिलाई नगर निगम आयुक्त के नाम का ज्ञापन उपयुक्त महोदय को सौप:-
1) क्रांतिकारी भगत सिंह की स्मृति में सेक्टर 5 में बनाये गए उद्यान शाहिद उद्यान में प्रवेश हेतु शुल्क लिया जा रहा है जिसका भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने विरोध करते हुए ,तत्काल पार्क में प्रवेश निशुल्क करने की मांग की।
2) विदित हो कि भाजपा शासन काल मे खुर्सीपार जोन 4 में श्री राम चौक के समीप बनाये गए मंगल भवन में निजी प्रायजनो हेतु आबंटन की प्रक्रिया प्रतिबंधित कर दी गयी ,जिसका भाजयुमो ने विरोध करते हुए ,तत्काल पूर्व की तरह आबंटन प्रक्रिया जारी रखने की मांग की।
प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो नितेश मिश्रा ने कहा एक तरफ शहीद पार्क सेक्टर 5 में क्रांतिकारी भगत सिंह के नाम से अपने मातहतों से वसूली करवाई जा रही है। वही खुर्सीपार स्थित मंगल भवन जो निम्न आय वर्ग के लोगो को सस्ती दरों में निजी कार्यक्रमो हेतु उपलब्ध था । उस ओर निगम के द्वारा निजी आयोजनों पर प्रतिबंध पूर्ण रूप से तुगलकी फरमान है। जिसका भाजयुमो विरोध करती है एवं उक्त उक्त निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है यदि नगर निगम अपना तानशाही पूर्ण लिए गए निर्णय को वापस नही लेता तो भाजयुमो द्वारा उग्र आंदोलन का आह्वान किया जावेगा । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो, जीववश उपाध्याय, अनुराग, अभिषेक ,जय प्रसाद समिल्लित थे।

