ससुराल में पिटाई होने से आक्रोशित पति ने की पत्नी की गला घोटकर हत्या, आत्महत्या बताने का किया असफल प्रयास घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग 27 मई । रानीतराई पुलिस के द्वारा आपसी विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी को गिरफतार किया गया है 10 दिन पूर्व ही ससुराल में हुए विवाद के बाद पति के द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी बाद में स्वयं को बचाने के लिए हत्या को आत्महत्या में बदलने का सफल प्रयास किया था।
थाना रानीतराई में सूचना प्राप्त हुआ कि 17 मई को श्रीमति राजकुमारी यदू पति घनश्याम यद् उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम बोरेंदा थाना रानीतराई का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि सूचना पर थाना रानीतराई में मर्ग क्रमांक 16/22 धारा 174 जा. फी कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मृतिका के शव का पी. एम शास अस्प पाटन में कराया गया। मर्ग जांच दौरान डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु मुंह एवं गला को दबाकर हत्या करना लेख किये है जिस पर थाना रानीतराई में अपक 33/22 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि संदेही मृतिका के पति धनश्याम यदु से पुछताछ किया गया जो अपना कथन बार-बार बदलता रहा, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपनी पत्नि एवं बच्चे को लेकर अपने ससुराल मंदिर हसौद पूजा कार्यक्रम में गया था जहा ससुराल वालों द्वारा मेरे साथ लडाई झगड़ा कर मारपीट कर दिया उसी बात को लेकर अपनी पत्नी से आये दिन झगड़ा करते रहता था। घटना दिनांक को उसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया जिस कारण खाट में रखे कथरी से अपनी पत्नी के मुह को दबाकर तथा हाथ से गला को दबाने से बेहोश होने के बाद गमछा से गला को दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद अपने बचाव मे आत्महत्या बताने की नियत से अपनी पत्नी के गले में साड़ी को बाध कर फासी पर लटका दिया. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश राठौर: के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहा उप निरीक्षक नकुल प्रसाद ठाकुर प्र0आर लोकेश लहरी आर० तुलेश धनकर आर० तालेंद्र चंद्राकर आर० धनंजय सिन्हा आर० लक्ष्मी नारायण आर० डेकेश बछोर नेताम आर० तुकाराम निर्मलकर की भूमिका सराहनीय रही।

