37 सी. जी. एन. सी. सी. बटालियन का वार्षिक निरीक्षण, ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दास ने, वीर चौक सहित कौशल यादव की पत्नी व पुत्र को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
दुर्ग 27 मई । 37 सी. जी. एन. सी. सी. बटालियन का वार्षिक निरीक्षण रायपुर ग्रुप कमांडर ब्रिग्रेडियर ए. के. दास के द्वारा रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित बटालियन मुख्यालय में किया गया । इस निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर ए. के. दास के द्वारा कारगिल युद्ध 1999 मे शहर के वीर योद्धा वीरचक्र प्राप्त शहीद कौशल यादव की पत्नी श्रीमती सरिता यादव व उनके पुत्र को स्मृति चिन्ह् बटालियन कमांडर कर्नल हेमत दुबे के माध्यम से प्रदान कर सम्मानित किया तथा एस. डी. कैडेट्स के द्वारा बटालियन में ग्रुप कमांडर को गाड आफ आनर दिया गया।

इसके साथ ही ग्रुप कमांडर के द्वारा बटालियन में पी.आई. स्टाफ व कालेज के एन. सी. सी. अधिकारियों से मुलाकात करते हुए सभी अधिकारी , पी.आई. स्टाफ तथा बटालियन के कर्मचारियों को संबोधित किया और अपने संबोधन में ग्रुप कमांडर द्वारा सभी एन. सी. सीं. कैडेट्स को एक अच्छा नागरिक बनाने की प्रेरणा व प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही.
वार्षिक निरीक्षण की इस कड़ी मे बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत दुबे द्वारा बटालियन की समस्त गतिविधियों की जानकारी व उपलब्धियों को पावर पाइंट के द्वारा प्रस्तुत किया गया. बटालियन की सभी जानकारी व कैडेट्स की उपलब्धियो से ग्रुप कमांडर ने अपना संतोष व्यक्त करते हूए सभी ए.एन् ओ. और पी.आई. स्टाफ सहित कर्मचारियों को और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा. इस सम्पूर्ण निरीक्षण व गाड आफ आनर की तैयारी बटालियन के सूबेदार मेजर बी. थापा के मार्गदर्शन में किया गया.


