रायपुर 12 अक्टूबर । स्वावलंबन भारत अभियान छ.ग. प्रान्त के तत्वावधान में दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय प्रांगण में “उद्यमिता से रोज़गार सृजन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विषय विशेषज्ञों के द्वारा आर्थिक स्वावलंबन के बारे में उत्तम उदाहरणों के साथ जानकारी दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, सचिव कौशल विकास विभाग एवं आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ, छ.ग. शासन ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियो को स्वावलंबी बनने और अपने जीवन में जोखिम युक्त सतत प्रयत्नों द्वारा उद्यमिता के माध्यम से सफलता अर्जित करने के उपयुक्त तकनीकियों को साझा किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश पटेल, प्रान्त संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा उद्यम विकास के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी | कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सुमन मुथा, राज्य संयोजक, स्वावलंबी भारत अभियान, छत्तीसगढ़ के द्वारा mysba.co.in वेबसाइट से स्वावलंबी भारत अभियान में कैसे जुड़ना है और कैसे रोजगार सृजित किया जाये विषय पर जानकारी देते हुए छात्रों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन किया गया |

समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने की । इस अवसर पर उद्यमिता द्वारा रोज़गार प्राप्त करने के विभिन्न चरणों की सुगम व्याख्या की गयी | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया |

