दुर्गा 11 अक्टूबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पूरक परीक्षा 2023 के आयोजन हेतु पूर्व में निर्धारित 41 परीक्षा केन्द्रों में वृद्धि कर अंतिम रूप से विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 07 जिलों में कुल 46 चिन्हित किए गए है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने दी। कुलदीप ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन रूप से जमा करने की तिथि में दो दिन वृद्धि की गई है। अब विद्यार्थी अंतिम रूप से 12 अक्टूबर के दोपहर 2ः00 बजे तक आवेदन कर सकते है। आज शाम 5ः00 बजे तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पूरक परीक्षा हेतु आवेदन करने वाले कुल परीक्षार्थियों के 33665 आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्री कुलदीप ने बताया कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों में निर्धारित छात्र संख्या के आधार पर प्रश्न पत्रों की सफाई हेतु प्रक्रिया संपादित की जानी है अतः अब किसी भी परिस्थिति में पूरक परीक्षा आवेदन की तिथि मे किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जायेगी।
परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल के अनुसार इस बार नये परीक्षा केन्द्रों में शासकीय माॅडल काॅलेज, सोमनी, राजनांदगांव, शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय, उतई शामिल है। डाॅ. पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं 20 अक्टूबर से आरंभ हो रही है तथा चुनाव की तिथियों एवं दिवाली तथा दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए नवंबर माह के तृतीय सप्ताह तक पूरक परीक्षा जारी रहने की आशा है। तीन पालियों में होने वाली पूरक परीक्षाओं के शीघ्र परिणाम जारी करने हेतु विश्वविद्यालय केन्द्रीय मूल्यांकन आयोजित करने का प्रयास कर रहा है।
डीयू पूरक परीक्षा के लिए 33665 परीक्षार्थियों ने किया आवेदन, अंतिम तिथि 12 अक्टूबर को दोपहर 2ः00 बजे तक जमा होंगे फॉर्म

