भिलाईनगर 9 अक्टूबर। सोमवार को चुना भारत निर्वाचन व आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों को लेकर जिला पुलिस बल दुर्ग ने सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारी की मीटिंग ली।
इस मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा -निर्देशों के पालन करने के संबंध में दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद शहर के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा ने बाइक चलाकर आम जनता को आगमी चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में निर्भिक होकर वोट करने की अपील की।

यह फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम, 7 मिलियन टन चौक,सेक्टर 6 ए मार्केट, प्रियदशर्नी अंडर ब्रिज,सुपेला चौक,चंद्रा मौर्य चौक, 18 नंबर सड़क,सुभाष चौक,जलेबी चौक लिंक रोड ,सर्कुलर मार्केट,मटन मार्केट,कैनाल रोड,अंडा चौक छावनी चौक, श्री रामलू चौक, वैशाली नगर मार्केट,गदा चौक,फरीद नगर, राधिका नगर, सूर्या मॉल रोड,सूर्या मॉल चौक,स्मृति नगर,रायपुर नाका अंडर ब्रिज,मालवीय नगर,रेलवे स्टेशन,ग्रीन चौक, इंदिरा मार्केट,पटेल चौक, उतई तिराहा, केलाबाड़ी, महाराजा चौक, बोरसी तिराहा, रेलवे फाटक,कृष्ण टॉकीज, डीपीएस चौक, ग्लोब चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तक निकला।


