रास्ता रोक मांगे रूपये, न देने पर चाकू से लगातार वार, कैम्प में अचेत छोड़ भागे आरोपी, ड्रायवर आईसीयू में, तीन आरोपी की हुई पहचान

रास्ता रोक मांगे रूपये, न देने पर चाकू से लगातार वार, कैम्प में अचेत छोड़ भागे आरोपी, ड्रायवर आईसीयू में, तीन आरोपी की हुई पहचान


रास्ता रोक मांगे रूपये, न देने पर चाकू से लगातार वार, कैम्प में अचेत छोड़ भागे आरोपी, ड्रायवर आईसीयू में, तीन आरोपी की हुई पहचान

भिलाई नगर, 2 जून। शास्त्री नगर कैम्प-1 में ड्रायवर पर चाकू से अनेक वार करने वाले आरोपी मंगल सिंह, तेज सिंह उर्फ सोना और अक्कू यादव के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 34, 341, 397, 506 बी के तहत छावनी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। यह घटना 31 मई रात की है। चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने आईसीयू में होश आने के बाद पुलिस को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई और पिता मुकुंद यादव (50 वर्ष) की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

बीएम शाह हास्पिटल की आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हेमंत यादव ने होश आने के बाद बयान दिया है कि 31 मई की रात वह ट्रांसपोर्ट नगर से बाईक पर घर आ रहा था तभी रात्रि 9 बजे आरोपी मंगल सिंह, तेज सिंह उर्फ सोना और अक्कु यादव ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रूपये मांगे। नहीं  देने पर गाली गलौज करते हुए उसकी जेब से रुपए छीन लिए। मना करने पर अक्कु और तेज सिंह उर्फ सोना ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मंगल सिंह ने चाकू निकाल समंत के पेट, सीने, जांघ, कंधे और पसली पर वार किया। हेमंत के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना की रात रंजीता वर्मा मितानिन ने उनके घर आकर सूचना दी कि मेहमान कोल डिपो के पीछे शास्त्री नगर कैम्प-1 में हेमंत को बहुत चोट लगी है और वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मुकुंद अपनी पत्नी, पुत्री, पुत्र पुनेन्द्र यादव तथा दद्दू नामक लड़के के साथ जाकर देखा तो लहूलुहान हेमंत पडा़ हुआ था। उसके पेट, सीने, जांघ, कंधे पर चाकू से मारपीट की गई थी। डायल 112 पर सूचना दी गई थी परंतु देर होने के कारण मुकुंद तत्काल घायल हेमंत को शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गए। जहां डक्टर द्वारा मरीज की हालत गंभीर होने से दुर्ग अस्पताल भेजा गया। दुर्ग अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को देखते हुए अधिक चोट होने के कारण इसे सही इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराइए नहीं तो मृत्यु हो जावेगी कह दिया।हेमंत को बीएम शाह अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।