प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलाँग, दे दी जान, सुपेला के युवक और नाबालिग प्रेमिका का शव बरामद

प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलाँग, दे दी जान, सुपेला के युवक और नाबालिग प्रेमिका का शव बरामद


प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलाँग, दे दी जान, सुपेला के युवक और नाबालिग प्रेमिका का शव बरामद

भिलाई नगर, 2 जून। दुर्ग में शिवनाथ नदी के तट पर एक लड़की और लड़के का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़का 20 साल का था और लड़की 16 साल की नाबालिग। जब परिजन इनकी शादी के खिलाफ हुए तो दोनों ने गमछे से एक-दूसरे को बांधकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश वर्मा उर्फ डमरू के रूप में हुई है। वह 16 वर्षीय किशोरी से बेपनाह प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे शादी करना चाहते थे। जब यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया। लड़की के पिता उसे बिहार छोड़कर आ गए थे। बताया जा रहा कि दो दिन पहले ही 30 मई को लड़की वहां से लौटी तो रिकेश और नाबालिग की मुलाकात भिलाई स्टेशन में हुई। यहां दोनों बिना किसी को कुछ बताए सीधे दुर्ग शिवनाथ नदी चले गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांधा और नदी में छलांग लगा दी। उनकी लाश 2 जून की सुबह शिवनाथ मुक्तिधाम के पास शिव मंदिर के किनारे देखी गई। आज सुबह जैसे ही नदी में दो लोगों की लाश लोगों ने देखी तो जानकारी दुर्ग पुलिस को दी गई। 

टीआई एसएन सिंह ने बताया कि नाबालिग के हाथ में एक कागज भी बरामद हुआ है, जिसमें उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।