मरोदा ओवरब्रिज से कूदी दो बहने, एक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर, बड़ी कॉलेज , छोटी स्कूल की छात्रा, बाजार जाना कहकर निकली थी घर से
भिलाई नगर 2 जून। नेवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर को दो चचेरी बहनों के द्वारा मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगाई गई जिसमें से बड़ी बहन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि गंभीर स्थिति में छोटी बहन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है पुलिस के द्वारा फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
नेवाई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि शासकीय कॉलेज उतई में बीए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका बांधे 18 वर्ष निवासी ग्राम डुमरडीह उतई आज सुबह घर पर मार्केट जाने का हवाला देकर अपनी चचेरी बहन के साथ निकली थी दोनों ही बहन है पहले मैत्री गार्डन गई थी । घर लौटने के लिए बस में सवार हो गई थी दोपहर को 3:00 बजे के करीब मरोदा ओवर ब्रिज पर बस को रुकवा कर उतर गई। और दोनों ही के द्वारा एक साथ कूद गई । आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान के लोग कुछ समझ में ही नहीं आया। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर नेवई पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों ही घायलों को पुलिस वाहन में ही जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। इलाज के दौरान प्रियंका बांधे 18 वर्ष की अस्पताल में मौत हो गई । जबकि 16 वर्षीय किशोरी का इलाज जारी है पुलिस ने बताया कि इस स्पाइनल में उसे चोटे आई है। दोनों ही चचेरी बहनों के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया गया स्पष्ट नहीं है। घायल किशोरी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है जबकि परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस के द्वारा प्रेम प्रसंग की संभावना व्यक्त की गई है नाबालिग किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है।

