ब्रेकअप से परेशान सुपेला के युवक ने की खुदकुशी, जांच जारी

ब्रेकअप से परेशान सुपेला के युवक ने की खुदकुशी, जांच जारी


ब्रेकअप से परेशान सुपेला के युवक ने की खुदकुशी, जांच जारी

भिलाई नगर, 3 जून। कल सुपेला के युवक की प्रेमिका के साथ शिवानाथ नदी में खुदकुशी के बाद शव बरामद किया गया और देर शाम सुपेला के कृष्णा नगर में प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद एक युवक ने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार सुपेला थाना अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी रुद्र कोसले ने कल देर शाम अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पढ़ाई छोड़ने के बाद वह शादी-ब्याह में कैटरिंग का काम करता था। उसके माता पिता बाहर रोजी मजदूरी करने गए हैं। रुद्र अपनी बुआ के घर रहकर खाना खाता था। कल देर शाम तक वह घरवालों के साथ बातें कर रहा और उसके बाद अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे बुलाया। आवाज लगाने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला और न रुद्र ने कोई जवाब दिया जिससे परिजन परेशान हो गए और उन्होंने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे में झूल रहा था। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुद्र ने खुदकुशी क्यों की पुलिस इसका पता लगा रही है। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह सामने आया है कि रुद्र किसी लड़की से काफी बातें करता था और उससे ब्रेकअप होने के चलते वह परेशान था। परिजनों से बयान के बाद वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा।