बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग-मौत, मामला नेवई का

बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग-मौत, मामला नेवई का


बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग-मौत, मामला नेवई का

भिलाई नगर, 3 जून। नेवई थानांतर्गत बीमारी से परेशान एक युवक ने कल रात ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। यह घटना देर रात 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। 

नेवई पुलिस ने बताया कि किपाली गांव मिलपारा निवासी रूपनारायण देशमुख पिता कुमारू देशमुख (24 वर्ष) ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि रूपनारायण टेंट हाउस में काम करता था तथा पिछले कई महीने से पेट की बीमारी से परेशान था। कल देर रात वह बोरसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास गया और वहां ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली।