प्लास्टिक के उपयोग से जल मिट्टी और पर्यावरण को हो रहा है नुकसान एनसीसी कैडेट्स ने दी आम जनमानस को जानकारी
भिलाई नगर 3 जून । 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार 30 मई से 5 जून तक पुनीत सागर व विश्व पर्यावरण दिवस के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
जिसके अंतर्गत कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने सेक्टर 7 में तालाब व आसपास के क्षेत्रों तथा महाविद्यालय परिसर में इस हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कैडेट रुद्र कुमार व कैडेट अमित कुमार यादव ने लोगों को इकट्ठा कर पुनीत सागर योजना की जानकारी दी जिसमें हमें नदी में होने वाले प्रदूषण को कैसे रोक सकते हैं ।
साथ ही पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है इसकी भी जानकारी उन्होंने दी और लोगों से अपील किया कि हो सके तो प्लास्टिक का उपयोग ना करें और यदि उपयोग करते हैं तो उसे सही तरीके से नगर निगम के कूड़ेदान में डालें जिससे उसको रिसायकल करके पुनः उपयोग के लाया जा सके । कैडेटों ने प्लास्टिक के उपयोग से कैसे जल, मिट्टी व पर्यावरण को नुकसान हो रहा है की जानकारी भी लोगों को बताया। कैडेटों ने तालाब परिसर महाविद्यालय परिसर वह सड़क पर बिखरे हुए 5 बैग प्लास्टिक को इकट्ठा करके रिसाइकिल हेतु नगर निगम के डस्टबिन में डाला।
इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से कैडेट सौरभ सिंह , किशोर कुमार , जागेंद्र, रुद्रकांत गीतांशु, मिलिंद गुरुंग, साहिल कुमार, हितेश कुमार सहित कुल 27 कैडेटों ने सक्रिय योगदान दिया समस्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हरीश कुमार कश्यप द्वारा संचालित किया गया व बटालियन के सूबेदार मेजर भूपति थापा द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

