मोहल्ले के युवक ने महिला के घर किया बलात प्रवेश, विवाहिता से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा, मोहल्ले वासियों ने पकड़ कर छावनी पुलिस के किया सुपुर्द
भिलाई नगर 3 जून । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्कुलर मार्केट कैंप 2 मोहल्ले के युवक ने घर में महिला को अकेला पाकर बलात प्रवेश किया और छेड़छाड़ करने लगा । महिला द्वारा शोर मचाने पर फरार हो गया। मोहल्ले वासियों के द्वारा आरोपी युवक को पकड़कर छावनी पुलिस के हवाले किया । महिला की रिपोर्ट पर से युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि सर्कुलर मार्केट कैंप 2 भिलाई निवासी महिला के घर में मोहल्ले का युवक जय ने बलात प्रवेश किया। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ करने लगा महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर फरार हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले वासियों के द्वारा जय को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना की जानकारी महिला द्वारा अपने पति को दी गई । इसके बाद पति पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर छावनी पुलिस के द्वारा आरोपी जय के खिलाफ धारा 454, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

