कृपया ध्यान दें – कल से आठ दिन के लिए पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज से आवागमन प्रतिबंधित

कृपया ध्यान दें – कल से आठ दिन के लिए पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज से आवागमन प्रतिबंधित


कृपया ध्यान दें – कल से आठ दिन के लिए पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज से आवागमन प्रतिबंधित

भिलाई नगर, 3 जून। पावर हाऊस स्थित ओव्हर ब्रिज से कल से लेकर 11 जून तक आठ दिन आवागमन बंद रहेगा। ओव्हर ब्रिज के डामरीकरण एवं सौदर्यीकरण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार 4 जून से अगले शनिवार 11 जून तक ब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु प्रतिबंधित किया जा रहा है। इस दौरान पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज में डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु एक सप्ताह के लिए आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वो नंदिनी रोड से सेक्टर की ओर जाने के लिए और इसी प्रकार सेक्टर से नंदिनी रोड आने के लिए पावर हाउस अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें।