डेढ़ हजार जमा कर होटल में सात दिन डट कर खाया और चुपके से निकल भागा, 20 हजार मांगने पर दी भिलाई के होटल मैनेजर को दी जान से मारने की धमकी
भिलाई नगर, 4 जून। बाहर से आकर एक व्यक्ति पावर हाउस स्थित होटल में सात दिन रुका और मात्र 1680 रूपये काउंटर में देने के बाद जमकर नाश्ता खाना करता रहा। जब उसका बकाया लगभग 20 हजार पहुँचा, वह चुपचाप होटल से भाग निकला। इस मामले में छावनी पुलिस ने होटल आशीष इंटरनेशनल के मैनेजर की रिपोर्ट पर धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल आशीष इंटरनेशनल के मैनेजर व्ही मधुसुदन राव (52 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 4 मई को दोपहर ढाई बजे नरेंद्र कुमार जिसका मोबाईल नंबर 8815664773 है, को होटल में रूम नंबर 111 में प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान एक दिन का किराया उसने 1 हजार 680 पेटीएम के माध्यम से काउंटर पर जमा कर दिया। वह होटल में कुल सात दिन रूका जिसका किराया खाने के साथ 19 हजार 635 रूपये शेष है। रूकने के दौरान पैसा मांगने पर बाद में पेड करने की बात वह कहता रहा और 11 से 12 मई को बिना जानकारी दिए वह होटल से भाग गया। उसके मोबाईल पर सम्पर्क करने पर उसने गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी और बकाया भुगतान से मना कर दिया।

