पर्यावरण मित्र मंडल एवं पर्यावरण मित्र समिति ने सेक्टर 2 उद्यान में किया पौधारोपण प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील
भिलाई नगर 5 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण मित्र मंडल एवं पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-02, भिलाई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत करतार सिंह उद्यान, सेक्टर-02 में साफ-सफाई की तथा समिति के सदस्यों द्वारा सघन वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम साहू मैडम द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को पर्यावरण शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार पाराशर द्वारा इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम- केवल और केवल एक पृथ्वी पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित नागरिकों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी लोगों से प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया ताकि हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सके। इस अवसर पर समाजसेवी प्रशांत क्षीरसागर ने विभिन्न प्रकार के वृक्षों के बारे में जानकारी दी तथा उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया। इसके पश्चात समिति के सभी सदस्यों एवं नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर देवसिंह साहू, सियाराम साहू, डी.पी.चौधरी,ए.के.सिंह, कैलाश जोशी, प्रदीप सरकार, योगेन्द्र जायसवाल,डी.के.यादव, उमाकांत नायक, प्रशांत क्षीरसागर , सन्तोष पाराशर तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

