घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
भिलाई नगर 5 जून । घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद एमआईसी मेंबर पर्यावरण विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा रही। जिन्होंने छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई, एवं छात्राओं के साथ पौधारोपण किया।

यह कार्यक्रम घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं इको क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य श्रीमती नीतू सिंह एवं अन्य प्राध्यापक वह छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन प्रबंधक श्रीमती ममता सिंह द्वारा मिला। प्राचार्य श्रीमती मृदुला वर्मा, दिग्विजय सिंह गुप्ता, भुनेश्वर साहू के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

