मात्र 25 रूपये रजिस्ट्रेशन फीस पर UPSSSC में निकली भर्ती 🟦 3 हजार 831 पदों के लिए मंगलवार से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन 🟩 सरकारी नौकरी का GOLDEN CHANCE

<em>मात्र 25 रूपये रजिस्ट्रेशन फीस पर UPSSSC में निकली भर्ती 🟦 3 हजार 831 पदों के लिए मंगलवार से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन 🟩 सरकारी नौकरी का GOLDEN CHANCE</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 10 सितंबर। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन कमिशन ने 3 हजार 800 से ज्यादा पद पर भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया था। इनके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 12 सितंबर से एक्टिव होगा।
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर है। वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2023 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3831 पद भरे जाएंगे। इसमें जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल – II के पद शामिल हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपीएसएसएससी प्रिलिमिनरी एलिजबिलिटी टेस्ट पास किया है, सिर्फ वे ही आवेदन कर सकते हैं। पीईटी पास होना पहली शर्त है। इसके बाद कई और लेवल के एग्जाम होंगे। इन सभी को पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ही फाइनल होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स को 25 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। ये फीस आरक्षित श्रेणी, ओबीसी आदि सभी के लिए है। सिलेक्शन प्रोसेस में पहले रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाद इंटरव्यू होगा।
इन पदों के लिए सैलरी 5 हजार 200 से लेकर 69 हजार 100 के बीच होगी। आवेदन करने ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Junior Assistant and Clerk Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करें। एप्लिकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंट निकालकर रख लें।