सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 9 सितंबर। उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज यानि 8 सितंबर से अप्लाई कर सकेंगे जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
आइए आपको वैकेंसी डिटेल्स की जानकारी दे दें। वैकेंसी में असिस्टेंट प्रोफेसर : 64 पद, एसोसिएट प्रोफेसर : 51 पद और प्रोफेसर : 30 पद सहित कुल पदों की संख्या : 145 है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर नजर डालें तो असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सम्बन्धित विषय के साथ पीजी न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके आलावा यूजीसी नेट या राज्य स्तरीय सेट / स्लेट परीक्षा पास होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री के साथ एकेडमिक रिकार्ड अच्छा होना जरूरी है तथा मास्टर डिग्री में 55% मार्क्स होना चाहिए। यूनिवर्सिटी या कॉलेज में टीचिंग का आठ साल का अनुभव होना चाहिए। प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री, यूनिवर्सिटी या कॉलेज में टीचिंग का 10 साल का अनुभव, सीनियर प्रोफेसर के लिए यूनिवर्सिटी या कॉलेज में टीचिंग का 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष हो तथा विभिन्न श्रेणियों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1200 रुपये ही है। चयन होने पर असिस्टेंट प्रोफेसर को 57 हजार 700 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 1 लाख 31 हजार 400 रुपये, प्रोफेसर को 1 लाख 44 हजार 200 रुपये सैलरी मिलेगी। आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आवश्यक है। आनलाइन आवेदन
के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं। “कैरियर” या “भर्ती” सेक्शन पर क्लिक करें। सहायक प्रोफेसर नौकरी नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। यहां सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। इसका एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।
UNIVERSITY में Astt प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, Sr प्रोफेसर और प्रोफेसर फैकल्टी के 145 पदों की निकली वैकेंसी 🟦 आनलाईन आवेदन शुरू 🟧 57 हजार से 1 लाख तक सैलरी

